पटना: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव लड़ेगी. वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. तेज प्रताप यादव ने बताया कि राघोपुर के लोगों ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब वह राघोपुर पहुंचे हैं. तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल इस पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी. बता दें कि तेज प्रताप यादव पटना से पासवान चौक होते हुए बिदूपुर प्रखंड के रहीमापुर पहुंचे थे जहां प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कुमार ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया.
from बिहार News in Hindi, बिहार Latest News, बिहार News https://ift.tt/1SMGUie
via IFTTT
from बिहार News in Hindi, बिहार Latest News, बिहार News https://ift.tt/1SMGUie
via IFTTT
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए उनकी पार्टी लड़ेगी चुनाव
Reviewed by Cricket Info Tak
on
February 27, 2026
Rating:
No comments: